वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में आदित्य बिरला कैपिटल लिमिटेड (ABCL) ने अब तक का अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है। इस NBFC ने FY21 के Q4 में जितना मुनाफा कमाया है, उतना कंपनी के इतिहास में अब तक कभी नहीं कमाया। मार्च तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 2.6 गुना बढ़कर 375 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
जबकि, पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 144 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। मार्च तिमाही के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में भी 16% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ABCL ने रेगुलेटरी फाइलिंग का रेवेन्यू प्राप्त हुआ, जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान यह रकम 5,085 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद उसके प्रदर्शन में चौतरफा सुधार देखने को मिला है। ABCL ने बताया कि उसे FY21 में 1,127 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है जो FY20 के 920 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के मुकाबले 22% अधिक है। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का रेवेन्यू 14% बढ़कर 20,447 करोड़ रुपये हो गया। जबकि, वित्त वर्ष 2019-20 में यह 17,927 करोड़ रुपये था।
ABCL के रिटेल बिजनेस में कंपनी के एक्टिव ग्राहकों की संख्या 22% बढ़कर 2.4 करोड़ हो गई। वहींस कंपनी के कुल ऐसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में 10% की बढ़ोतरी हुई और यह 3.35 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। हालांकि, इसमें लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस समेत सभी तरह के AUM शामिल हैं।


0 टिप्पणियाँ