Subscribe Us

दिल्ली ठंड बढ़ी, फिर डराने लगा बढ़ता प्रदूषण, आज से छा सकते हैं बादल

  बीते दो दिनों से राजधानी में सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। दिन में धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान में कमी नहीं आई है। पूर्वानुमान के अनुसार, अब अगले छह से सात दिन ठंड के और अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है।

दिल्ली ठंड बढ़ी, फिर डराने लगा बढ़ता प्रदूषण, आज से छा सकते हैं बादल


 दो से तीन दिन बाद तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है। बुधवार शाम से आंशिक तौर पर बादल देखने को मिल सकते हैं। बुधवार को आसमान साफ रहेगा। शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं, 14 से 18 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। 15 दिसंबर तक बादल छाए रह सकते हैं।

स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में सुबह के समय तापमान में काफी गिरावट आने लगी है। अगले 48 घंटे में ठंड और बढ़ सकती है। वहीं, दिन के समय धूप खिलने की वजह से ठिठुरन महसूस नहीं होगी। अब एक हल्का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हुआ है। इसका असर पहाड़ों पर पड़ेगा। दिल्ली में इसकी वजह से बुधवार शाम से बादल देखने को मिल सकते हैं।

प्रभावी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के अभाव में राजधानी में अब तक दिसंबर में अच्छी बारिश नहीं हुई है। अब एक अन्य वेस्टर्न डिस्टर्बेंस गुरुवार से असर डालेगा। इसकी वजह से तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है। हालांकि इसके बावजूद तापमान 6 डिग्री से नीचे नहीं जाएगा। वीकेंड पर तापमान में थोड़ा इजाफा होगा। क्रिसमस पर दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ