iPhone 13 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. iPhone सीरिज अपने दमदार फीचर के लिए जाने जाते हैं. अब Sources की माने तो iPhone 13 में भी कई धांसू फीचर होंगे. जिसमें से सबसे ज्यादा फोन का कैमरा चर्चा का विषय बना हुआ है.
DigiTimes की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 13 सीरीज के सभी मॉडल सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आएंगे. वर्तमान लाइनअप में, यह सुविधा केवल टॉप-एंड और सबसे महंगे आईफोन यानी iPhone 12 Pro Max तक ही सीमित है. खास बात यह है कि बेहतर इमेज स्टेबिलाइजेशन और बेहतर फोटो क्वालिटी के लिए यह तकनीक अनिवार्य रूप से लेंस के बजाय कैमरे के सेंसर को स्थिर करती है.
ये टेक्नोलॉजी बेटर इमेज स्टेबिलाइजेशन और इंप्रूव्ड फोटो क्वालिटी के लिए लेंस की जगह कैमरे के सेंसर को स्टेबिलाइज करती है. Apple ने अपनी वेबसाइट इस टेक्नोलॉजी के बारे में बताया है कि अब तक टेक्नोलॉजी केवल DSLR कैमरों में मिलती थी.
iPhone 13 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


0 टिप्पणियाँ