महिला क्रिकेट टीम के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने सालाना कॉन्ट्रैक्ट रिलीज कर दिया है. वेदा कृष्णमूर्ति (Veda Krishnamurthy) को इस लिस्ट से बाहर कर दिया है. वहीं शेफाली वर्मा को फायदा हुआ है.
किसको मिलेगा कितनी पैसा
ग्रेड बी के खिलाड़ियों को साल में 30 लाख रुपये मिलेंगे जिसमें अनुभवी मिताली राज, झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा के साथ कुल 10 खिलाड़ी है.
वही ग्रेड सी के खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये सालाना मिलेगा. इसमें युवा ऋचा घोष को जगह दी गई है. बता दें कि इस साल इसमें छह खिलाड़ी है, पिछले साल से पांच कम है.
शेफाली ने लगाई लंबी छलांग
वेदा कृष्णमूर्ति को बड़ा झटका
वेदा कृष्णमूर्ति (Veda Krishnamurthy) के जीवन से दुख खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. वेदा की बहन वत्सला शिवकुमार का कोविड-19 संक्रमण से निधन हो गया है. दो हफ्ते पहले उनकी मां का भी इस घातक महामारी के कारण निधन हुआ था और अब बीसीसीआई ने उन्हें इस लिस्ट से भी बाहर कर दिया है.
इस 19 खिलाड़ियों की सूची से वेदा कृष्णमूर्ति और बायें हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट को बाहर रखा गया है. वहीं डी हेमलता और स्पिनर अनुजा पाटिल भी लिस्ट से बाहर हैं.
ग्रेड ए (50 लाख रुपये) : हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम यादव.
ग्रेड बी (30 लाख रुपये) : मिताली राज, झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा, पूनम राउत, राजेश्वरी गायकवाड, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, जेमिमाह रोड्रिग्स.
ग्रेड सी (10 लाख रुपये) : मानसी जोशी, अरूधति रेड्डी, पूजा वस्त्रकार, हरलीन देओल, प्रिया पूनिया, ऋचा घोष.


0 टिप्पणियाँ