उर्वशी रौतेला बीटाउन की उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। जो अक्सर ही बिल्कुल जुदा फैशन के साथ नजर आती हैं। हालांकि इसकी वजह से उन्हें कभी ट्रोल होना पड़ता है तो कभी वो फैशन एक्सपर्ट की तारीफ बटोरने में कामयाब हो जाती हैं। इस बार जब उनका एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक नजर आया तो हर किसी की निगाहें बस उन पर ही ठहर गई।
वैसे तो कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन और महामारी से बचने के लिए बहुत ही कम सितारे एयरपोर्ट का रुख कर कहीं जाने की सोच रहे हैं। लेकिन उर्वशी का स्टाइलिश अंदाज तो एयरपोर्ट पर ही देखने को मिला
इस दौरान उर्वशी का फैशनेबल अंदाज भी काफी परफेक्ट और तारीफ लूटने वाला नजर आया। ऊपर से लेकर नीचे तक वो बिल्कुल ही परफेक्ट अंदाज में नजर आईं। डेनिम के रिप्ड शार्ट्स के साथ उर्वशी ने सफेद रंग की टीशर्ट मैच कर रही थी। वहीं इस सिंपल से स्टाइलिश कपड़ों को उर्वशी ने हरे रंग की ब्लेजर के साथ लेयर किया हुआ था।
बस उर्वशी का ये हरे रंग का ब्लेजर हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब हो गया। जिसके साथ उन्होंने नीले और सफेद रंग के शूज पहन रखे थे। वहीं पोनी टेल के साथ ही सेफ्टी के लिए वो चेहरे पर मास्क लगाए भी नजर आईं। उर्वशी के ये कपड़े हर तरीके से ट्रेवलिंग के लिए परफेक्ट दिख रहे थे। वहीं दूसरी तरफ ये काफी क्लासी और कैजुअल भी नजर आए।
बता दें कि उर्वशी ने अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो फैशन लेबल वर्साचे के लिए फोटोशूट करवाते दिख रही हैं। इन फोटोशूट में उर्वशी हाथ में काफी खतरनाक सांप लिए पोज दे रही हैं। जिसे देख उनके फैंस हैरान है।


0 टिप्पणियाँ