Subscribe Us

एमएस धोनी ने उतारी फेमस तलवारबाजी जश्न की नकल, रविंद्र जडेजा ने दिया जवाब

एमएस धोनी ने उतारी फेमस तलवारबाजी जश्न की नकल, रविंद्र जडेजा ने दिया जवाब


इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद फ्रेंचाइजियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर खिलाड़ियों के मजेदार वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रही हैं। तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) ने भी रविवार को एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का ट्रेडमार्क 'तलवारबाजी' सेलिब्रेशन की नकल करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ रॉबिन उथप्पा हंसते नजर आ रहे हैं। धोनी द्वारा खुद के सेलिब्रेशन की नकल करने के बाद जडेजा ने इस पर रिप्लाई किया है।


 रवींद्र जडेजा ने इंस्‍टाग्राम पर जारी किए गए इस वीडियो के कमेंट बॉक्‍स में धोनी को जवाब देते हुए लिखा है कि, 'आपको ये एक्‍शन बल्‍ले के साथ करना चाहिए।'

 ravindra jadeja reply on csk video

गौरतलब है रविंद्र जडेजा जब भी इंटरनेशनल या आईपीएल में हाफसेंचुरी या सेंचुरी जड़ते हैं, तो बैट से तलवारबाजी करते हुए जश्न मनाते हुए नजर आते हैं। जडेजा का यह स्टाइल अब काफी फेमस हो चुका है।

आईपीएल 2021 स्थगित होने से पहले सीएसके का सफर

आईपीएल 2021 में चेन्नई ने धमाकेदार वापसी करते हुए सात में से पांच मैचों में जीत हासिल की। टीम 10 प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है। धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन इस बार टीम ने जबरदस्त बदलाव करते हुए टॉप टीमों में अपनी जगह लगातार बनाए रखी। टीम के इस बार के प्रदर्शन को देखते हुए उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम इस लीग की दूसरी सबसे सफल टीम है, जिसके नाम तीन खिताब हैं। मुंबई इंडियंस इस मामले में सबसे आगे है और उसके नाम पांच आईपीएल खिताब हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ