Subscribe Us

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए नारियल पानी डाइट में शामिल कर रहे लोग

कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीकों को आजमा रहे हैं। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग प्राकृतिक तरीके भी अपना रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोग डाइट में नारियल पानी को शामिल करने लगे हैं। लोगों की मांग पर व्यापारी डाब अधिक मंगवा रहे हैं।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए नारियल पानी डाइट में शामिल कर रहे लोग


नारियल पानी शरीर के लिए लाभदायक होता है। जानकार बताते हैं कि इसमें दूध से ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कोलेस्ट्रोल और वसा की मात्रा नहीं होती है। नारियल पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो पूरे शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले मरीज महीनों तक कमजोरी महसूस करते हैं। कोरोना की चपेट में आने वाले मरीज की भूख पूरी तरह खत्म हो जाती है तो डॉक्टर उन्हें नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। नारियल पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर से कई तरह के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देते हैं। वैसे तो हमेशा नारियल पानी पीना चाहिए, लेकिन मौजूदा दौर में कोरोना से बचने के लिए नारियल पानी पीना बेहद असरदार है। कोरोना काल में इसकी डिमांड अधिक हो गई है।

बंगाल से आ रहा माल

शहर के महराजगंज बाजार में नारियल बेचने वाले मुन्ना केशरी ने बताया कि कोरोना काल में डाब की मांग बढ़ गई है। वर्तमान समय में बंगाल से माल मंगवाया जा रहा है। प्रति पीस डाब 60 रुपये की दर से बाजार में बिक रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ