Subscribe Us

FREE में देख पाएंगे वेब सीरीज, Amazon ने लॉन्च की miniTV सर्विस; सब्सक्रिप्शन का झंझट नहीं

 AMAZON ने नई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस miniTV को लॉन्च कर दिया है. इसमें यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी. आप फ्री में वेब सीरीज, कॉमेडी शो आदि देख सकेंगे. यानी अब एंटरटेनमेंट के लिए आपको पैसे नहीं देने होंगे.  

FREE में देख पाएंगे वेब सीरीज, Amazon ने लॉन्च की miniTV सर्विस; सब्सक्रिप्शन का झंझट नहीं

नई दिल्ली: अब आप फ्री में वेब सीरीज (Free Web Series) देख पाएंगे. जी हां, सबसे पॉप्युलर ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) ने एक नई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस miniTV को लॉन्च कर दिया है, जिसके जरिए यूजर्स फ्री वेब सीरीज, फ्री कॉमेडी शोज, फ्री टेक न्यूज, फूड, फैशन और ब्यूटी समेत ढेरों कॉन्टेंट देख पाएंगे. 

miniTV पर एंटरटेनमेंट होगा Free

यानी आपको इस सर्विस के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा. हालांकि वीडियो के बीच में आपको विज्ञापन (Advertisement) जरूर दिखाए जाएंगे, जो पेड सब्सक्रिप्शन (Paid Subscription) पर नहीं दिखाई देते थे. ध्यान रहे कि अमेजन मिनीटीवी (Amazon miniTV) कंपनी के शॉपिंग ऐप पर ही उपलब्ध है. यानी आपको इसके लिए कोई अन्य ऐप भी डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है. आप Amazon.in शॉपिंग ऐप पर विजीट करके मुफ्त एंटरटेनमेंट वीडियो देख पाएंगे.

प्राइम वीडियो से अलग होगा miniTV 

कंपनी के मुताबिक, नई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस का लाभ अभी सिर्फ एंड्रायड यूजर्स को ही मिलेगा. इसके iOS और मोबाइल वेब वर्जन आने वाले महीनों में जारी किए जाएंगे. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि Amazon Prime और MiniTV दोनों ही दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म हैं. कंपनी का कहना है कि miniTV पर जल्द ही नए और एक्सक्लूसिव वीडियो आने वाले हैं जो Amazon Prime प्लेटफॉर्म पर शेयर नहीं किए जाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ