iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन का टीजर जारी कर दिया है, जो iQOO Z3 5G हो सकता है। यह फोन 64MP कैमरा और Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। जानिए क्या हो सकते हैं iQOO के नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स।
नए स्मार्टफोन iQOO Z3 5G में 6.58-inch का IPS LCD FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में टीयरड्रॉप नॉच दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर साइड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका मेन लेंस 64MP का होगा।
इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है। हैंडसेट में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। iQOO Z3 5G देश में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा, जो Snapdragon 768G प्रोसेसर के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आएगा। कंपनी इसे कई कॉन्फिगरेशन में लॉन्च कर सकती है। फोन में 4400mAh की बैटरी मिलेगी, जो 55W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन Android 11 पर आधारित iQOO UI पर काम करेगा।


0 टिप्पणियाँ