शोभिता धुलिपाला(Sobhita Dhulipala) मॉडल और इंडिया एक्ट्रेस हैं. 2013 में शोभिता मिस इंडिया पीजेंट में दूसरी पोजिशन पर आई थीं.
शोभिता धुलिपाला मॉडल और इंडिया एक्ट्रेस हैं. 2013 में शोभिता मिस इंडिया पीजेंट में दूसरी पोजिशन पर आई थीं. बता दें कि शोभिता भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी में ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर हैं.
शोभिता अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं और फैंस को उनका ये अंदाज पसंद भी है.
वैसे शोभिता ने अनुराग कश्यप की फिल्म रमन राघव 2.0 से बॉलीवुड डेब्यू किया था.
बता दें कि इस फिल्म के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में शोभिता, बेस्ट सपोर्टिंग परफॉर्मेंस के लिए नॉमिनेट हुई थीं.
इसके बाद शोभिता, सैफ अली खान की फिल्म शैफ में नजर आईं.
वेब शो मेड इन हैवन से शोभिता धुलिपाला को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.
साल 2018 में शोभिता ने तेलुगू इंडस्ट्री में फिल्म टिक्का गुडाचारी से डेब्यू किया और इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई.
शोभिता, घोस्ट स्टोरीज में अनुराग कश्यप के सेगमेंट में भी नजर आई थीं. हालांकि इसे मिक्स रिस्पॉन्स मिला था.












0 टिप्पणियाँ