तस्वीरों में दोनों ही बहुत खुश दिख रहे हैं. बता दें कि 8 मई को सोनम और आनंद की वेडिंग एनिवर्सरी थी लेकिन इस दिन उन्होंने कैप्शन में कोई पोस्ट नहीं की थी..
नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारे कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख जाते हैं जिसके चलते विवाद हो जाता है. हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के साथ. दरअसल सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर की थी जिसमें सोनम व आनंद हाथों में हाथ थामे सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं.
आनंद आहूजा ने लिखी ये बात
तस्वीरों में दोनों ही बहुत खुश दिख रहे हैं. बता दें कि 8 मई को सोनम और आनंद की वेडिंग एनिवर्सरी थी लेकिन इस दिन उन्होंने कैप्शन में कोई पोस्ट नहीं की थी. अब इतने दिन बाद उन्होंने इन रोमांटिक तस्वीरों को इस कैप्शन के साथ शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'हर दिन शानदार रहा. क्योंकि इन्हें एनिवर्सरी पर पोस्ट नहीं कर पाया, इसलिए अब कर रहा हूं.'



0 टिप्पणियाँ