Subscribe Us

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने ताजा की पुरानी यादें, शेयर की 'खास' बल्ले की फोटो

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शनिवार को अपने एक बैट की तस्वीरें शेयर करते हुए पुरानी यादें ताजा की हैं। अजहरुद्दीन ने इस बल्ले से एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जो आज तक कायम है। अजहरुद्दीन का यह बल्ला इसलिए खास है, क्योंकि इसका इस्तेमाल तब किया गया था, जब उन्होंने 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ ईडन गार्डंस में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 322 गेंदों में 110 रन बनाए और आखिर में मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने ताजा की पुरानी यादें, शेयर की 'खास' बल्ले की फोटो

अजहरुद्दीन ने इस बैट की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस बल्ले के साथ मैंने साल 1984-85 में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जब शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन शतक लगाए थे। एक सीजन में मैंने इस बल्ले से 800 से भी ज्यादा रन बनाए थे। मेरे दादा ने यह बल्ला पसंद किया था।

बता दें कि अजहरुद्दीन ने दूसरे टेस्ट में अजहरुद्दीन ने पहली पारी में 48 रन पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में 105 रन बनाए। कानपुर में तीसरे टेस्ट में उन्होंने 270 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली और डेब्यू करने के बाद लगातार तीन मैचों में शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन वर्तमान में हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष हैं। अजहर ने भारत के लिए 99 टेस्ट और 334 वनडे खेले हैं।टेस्ट में उन्होंने 45.03 की औसत से 6215 रन बनाए हैं जबकि वनडे में 36.92 की औसत से 9378 रन बनाए हैं। अजहरुद्दीन ने भारत की तरफ से तीन वर्ल्ड कप में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में भारत ने 14 टेस्ट और 90 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ