Vivo ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट के जरिए इस ऑफर की जानकारी लोगों को दी, इस ऑफर का डेट हर राज्यों के लिए अलग होगा, यानी यह डेट राज्यों द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के तारीख पर निर्भर करेगी.
नई दिल्ली. देश कोरोना संकट से जूझ रहा है, हर तरफ केवल नेगेटिव खबर ही देखने को मिल रही है, ऐसे में स्मार्टफ़ोन Vivo ने अपने ग्राहकों के लिए राहत की खबर दे रही है. कंपनी अपने ग्राहकों को मदद के उद्देश्य से अपने सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी को 30 दिन बढ़ने की घोषणा की है. कंपनी के मुताबिक वारंटी एक्सटेंशन केवल हैंडसेट वारंटी, रिप्लेसमेंट और अन्य ऑफर पर लागू होगी, जो लॉकडाउन अवधि के अंतर्गत आ रहे हैं. कंपनी ने यह ऑफर राज्यों द्वारा लगाए गए लॉकडाउन / कोरोना कर्फ्यू के चलते दे रही है, क्योंकि देश इस समय कोरोना वायरस के दूसरे लहर का सामना कर रहा है. हालांकि यह ऑफर केवल चुनिंदा कस्टमर्स के लिए ही है, आइये जानते है इस ऑफर के बारे में.
इन कस्टमर को मिलेगा फायदा - कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट के जरिए इस ऑफर की जानकारी लोगों को दी, इस ऑफर का डेट हर राज्यों के लिए अलग होगा, यानी यह डेट राज्यों द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के तारीख पर निर्भर करेगी.
यदि आप कंपनी के किसी प्रोडक्ट को ख़रीदे है और उसकी वारंटी की एक्सपायरी डेट, रिप्लेसमेंट पीरियड या अन्य ऑफ़र की एक्सपायरी डेट आपके राज्य में लगे लॉकडाउन पीरियड के अंदर आती है तो आपको उस दिन से 30 दिन का एक्सटेंशन मिलेगा, जब कंपनी के सर्विस सेंटर दोबारा अपना कामकाज शुरू कर देंगे.
Poco ने भी बढ़ाया टाइम - हाल ही में POCO ने अपने प्रोडक्ट्स पर वारंटी पीरियड को 2 महीने बढ़ा दी थी. कंपनी ने ये फैसला इसलिए लिया ताकि इस कठिन समय में अपने ग्राहकों को लॉकडाउन के चलते बंद पड़े सर्विस सेंटर पर काम न होने के चलते, जिन यूजर्स को ये सर्विस नहीं मिल रहा है उनको यह सुविधा देने के लिए किया है. यह सुविधा कंपनी के सभी यूजर्स जिनकी वारंटी पीरियड जून तक है उनको मिलेगी. यानि कि अब यह सुविधा उन यूजर्स को अगस्त तक मिलेगी.


0 टिप्पणियाँ