करण मेहरा-निशा रावल मामले पर सेलेब्स ने तोड़ी चुप्पी
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम करण मेहरा और निशा रावल के बीच हुई अनबन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। निशा रावल की पुलिस में की गई शिकायत और करण मेहरा की गिरफ्तारी होने तक कई ऐसी बातें सामने आई कि हर कोई शॉक में है। टीवी सेलेब्स ने इस मामले में अपने-अपने हिसाब से अपना ओपिनियन सामने रखा है।
गौरव चोपड़ा (Gaurav Chopra)
करण मेहरा और गौरव चोपड़ा टीवी शो ‘बिग बॉस 10’ (Bigg Boss 10) में नजर आ चुके हैं। गौरव चोपड़ा ने करण-निशा विवाद पर अपनी राय रखी है। गौरव का मानना है कि पब्लिक में आकर इस तरह से रिश्ते को नहीं सुलझाया जाता है। गौरव चोपड़ा ने इशारों-इशारों में निशा रावल को गलत ठहराया है।
कविता कौशिक (Kavita Kaushik)
‘एफआईआर’ फेम कविता कौशिक ने करण और निशा को राय दी है कि वो कोर्ट-कचहरी में इस मसले का हल निकाले नहीं तो वो मीडिया और पब्लिक के लिए बस एंटरटमेंट बनकर रह जाएंगे। कविता का कहना है कि इससे सिर्फ और सिर्फ लोगों का एंटरटेनमेंट होगा।
रोहित के वर्मा (Rohit K Verma)
पेशे से डिजाइनर रोहित वर्मा ही वो शख्स हैं जिन्होंने निशा रावल की उस तस्वीर को सभी के सामने लाया, जिसे देखने के बाद हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए थे। खून से लथपथ निशा रावल की तस्वीर को शेयर करते हुए रोहित ने उन्हें सपोर्ट किया है। रोहित का कहना है कि निशा सालों से जुल्म सहती आई हैं।
कश्मीरा शाह (Kashmera Shah)
कश्मीरा शाह और निशा रावल एक-दूसरे की काफी अच्छी दोस्त हैं। कश्मीरा ने निशा को सपोर्ट करते हुए कहा है, ‘करण को पैसों की दिक्कत है और वो पिछले कुछ महीने से निशा को ऐस ही परेशान करता रहा है। निशा चुप रही और एक दोस्त के तौर पर मैं सिर्फ उसका सपोर्ट बनी क्योंकि निशा के लिए ये काफी पर्सनल था।’
मनवीर गुर्जर (Manveer Gurjar)
‘बिग बॉस 10’ में करण मेहरा के साथ कुछ दिन बिताने वाले मनवीर गुर्जर ने उनका साथ दिया है। मनवीर गुर्जर का कहना है कि करण मेहरा काफी शांत स्वभाव के हैं और बुरी स्थिति में भी वो अपना आपा नहीं खोते हैं।
रोहन मेहरा (Rohan Mehra)
रोहन मेहरा ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में करण मेहरा के बेटे का रोल अदा किया था। रोहन ने करण को सपोर्ट किया है और वो उनकी गिरफ्तारी से शॉक में थे।
राखी सावंत (Rakhi Sawant)
करण मेहरा और निशा रावल की कॉमन फ्रेंड राखी सावंत ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात कही है। राखी सावंत का कहना है कि अब उनका शादी से भरोसा ही उठ गया है। राखी ने ये भी कहा है कि अगर इनका रिश्ता टूट सकता है तो किसी का भी टूट सकता है।
चाहत खन्ना (Chahatt Khanna)
एक्ट्रेस चाहत खन्ना का भी वो ही मानना है जो गौरव चोपड़ा ने कहा है। चाहत का कहना है, ‘मैं कोई भी नहीं हूं कुछ भी कहने वाली लेकिन ऐसे मीडिया में आकर अफेयर की चर्चा करना गलत है।’










0 टिप्पणियाँ