Subscribe Us

Omicron: भारत में संक्रमण के दो मामलों की पुष्टि- स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में पहली बार कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के दो मामले मिले हैं. भारत सरकार के अनुसार, दोनों मामले कर्नाटक के हैं.



गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने भारत में ओमिक्रॉन संक्रमण के दो मामलों की पुष्टि की.

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लव अग्रवाल ने बताया कि बीती रात INSACOG ने कर्नाटक में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमण के दो मामलों की पुष्टि की है.

उन्होंने बताया कि 66 साल के एक व्यक्ति और 46 साल के एक व्यक्ति में ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है. उन्होंने कहा कि उनकी निजता को देखते हुए पहचान ज़ाहिर नही की जाएगी.

लव अग्रवाल ने बताया कि इन दोनों संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में जो भी आए हैं, उनकी पहचान कर टेस्ट किया जा रहा है

'पांच दिन से क्वारंटीन में थे दोनों'

लव अग्रवाल ने बताया कि जिन दो लोगों में ओमिक्रॉन संक्रमण पाया गयाा है वो दोनों दक्षिण अफ्रीका से आए थे और उनमें मामूली लक्षण देखे गए हैं.

एक अधिकारी ने बीबीसी हिंदी के सहयोगी पत्रकार इमरान क़ुरैशी को बताया कि "ये दोनों व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से भारत आए थे और नवंबर की 27 तारीख से क्वांरटीन में थे."

अधिकारी ने बताया, "इनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर सेंपल को जांच के लिए भेजा गया है. इसके नतीजे जल्द आने की उम्मीद है."

इधर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि "दोनों के शुरूआती टेस्ट किए गए थे, जिनमें दोनों कोरोना संक्रमित तो पाए गए थे लेकिन जो नतीजे आए थे उनमें डेल्टा वेरिएंट से संक्रमण की बात नहीं थी."

छोड़िए Twitter पोस्ट, 2

पोस्ट Twitter समाप्त, 2

उन्होंने कहा कि इसे लेकर परेशान होने की ज़रूरत नहीं है लेकिन जागरूकता बहुत अहम है. उन्होंने कहा "संक्रमण के जो मामले पाए गए हैं उनमें मामूली लक्षण हैं. दुनिया में अब तक ओमिक्रॉन संक्रमण के जितने मामले आए हैं उनमें अब तक गंभीर लक्षण नहीं देखे गए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ओमिक्रॉन संक्रमण के बारे में अभी और जानकारी इकट्ठा की जा रही है."

छोड़िए Twitter पोस्ट, 3

पोस्ट Twitter समाप्त, 3

'अभी लॉकडाउन की ज़रूरत नहीं'

एक बार फिर क्या लॉकडाउन लगाने की स्थिति आ सकती है, इसके उत्तर में नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि अभी इसकी ज़रूरत नहीं है.

उन्होंने कहा कि भविष्य में जो भी निर्णय लिए जाएं वे सभी वैज्ञानिक तथ्यों के सामने आने के बाद ही लिए जाने चाहिए.

उन्होंने कहा, "जो नई चुनौती है, उसका हम मुकाबला करेंगे और इसके लिए हमारे पास सभी चीज़ें उपलब्ध हैं. हमें डरना नहीं है. लोगों की ज़िम्मेदारी हैं कि वे मास्क पहनें और कोविड संक्रमण से बचने के उपायों का पालन करें."

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ