Subscribe Us

मलाइका अरोड़ा के सिजलिंग लुक्स देख दंग रह जाएंगी आप

बॉलीवुड में स्टाइलिश दिखने वाली एक्ट्रेसेस की कोई कमी नहीं है। हर एक्ट्रेस का अपना एक अलग स्टाइल स्टेटमेंट है। वहीं आजकल अपनी उम्र से कम से कम 10 साल से भी ज्यादा नजर वाली मलाइका अरोड़ा के लुक्स इन्टरनेट पर खूब वायरल होते नजर आ रहे हैं। 

malaika-arora-hot-looks


अगर आप भी इनकी फैन हैं और इन्हीं लुक्स को रीक्रिएट करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के कुछ कातिलाना लुक्स, जिसे आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट। साथ ही बताएंगे उससे जुड़ी स्टाइलिंग टिप्स ताकि आपका लुक आकर्षक नजर आए।

स्टाइलिश साड़ी में मलाइका अरोड़ा 

ब्लैक कलर की इस साड़ी को डिजाइनर रिम जिम दादू ने डिजाइन किया है, लेकिन इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में करीब 1500 रुपये से लेकर 3000 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। 

HZ Tip : इस तरह की साड़ी को आप कॉकटेल नाइट के लिए ट्राई कर सकती हैं। साथ ही स्मोकी आई मेकअप और न्यूड लिप्स के साथ लुक को आकर्षक बना सकती हैं।

इस गाउन को डिजाइनर गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया है, लेकिन इस तरह का मिलता-जुलता बॉडी कॉन गाउन आपको मार्केट में करीब 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip : ऐसे गाउन के साथ आप बालों के लिए स्लीक ओपन हेयर स्टाइल को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही मेकअप के लिए आप न्यूड पैलेट के शेड्स को चुनें। स्टड्स इयररिंग्स के साथ आप लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं।

मल्टी-कलर के इस गाउन को डिजाइनर नईम खान ने डिजाइन किया है, लेकिन ऐसा डीप नेक गाउन आपको मार्केट में करीब 2500 रुपये से लेकर 4000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। 

HZ Tip : ऐसे गाउन के साथ आप बालों के लिए वेवी ओपन हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। साथ ही चाहे तो नो ज्वेलरी लुक को भी कैरी कर सकती हैं। 

अगर आपको हमारे दिखाए गए मलाइका अरोड़ा के स्टाइलिश लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ