Subscribe Us

ईरान के स्टेशन पर आतंकवादी हमले में 11 ईरानी मारे गए

 ईरान के शहर रस्क में आज एक पुलिस स्टेशन पर आतंकवादी हमले में 11 ईरानी सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।

ईरान के स्टेशन पर आतंकवादी हमले में 11 ईरानी मारे गए

 ईरान के सरकारी टेलीविजन के अनुसार दक्षिण-पूर्वी सीमावर्ती प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों के साथ हुई गोलीबारी में कई हमलावर भी मारे गए। ईरान के गृह मंत्रालय ने बताया कि एक आतंकवादी को पकड़ लिया गया है। सुन्नी सशस्त्र समूह जैश-अल-अदल ने हमले की जिम्मेवारी ली है। यह हमला अफगानिस्तान और पाकिस्तान के साथ ईरान के सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों के सबसे घातक हमलों में एक था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ