Subscribe Us

भिंडरावाला के भतीजे की मौत छिपकर रह रहा था पाकिस्तान में

 लखबीर सिंह रोडे 72 साल का था. वह खुद को प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का प्रमुख था. लखबीर सिंह गैरकानूनी गतिविधी  (रोकथाम) अधिनियम के तहत एक 'आतंकवादी' के रूप में सूचीबद्ध था. 

भिंडरावाला  के भतीजे की मौत  छिपकर रह रहा था पाकिस्तान में


पाकिस्तान में छिपे  खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत हो गई. लखबीर सिंह जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा था. वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के आदेश  पर भारत के खिलाफ पंजाब में खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम देता   था.  

पाकिस्तान में लखबीर सिंह की मौत 2 दिसंबर को हार्ट अटैक की वजह से हुई. खबर लीक के डर से  चोरी छिपे पाकिस्तान में लखबीर सिंह रोडे का सिख रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया 


लखबीर सिंह रोडे 72 साल का था. वह खुद को प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का प्रमुख था. लखबीर सिंह गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत एक 'व्यक्तिगत आतंकवादी' के रूप में सूचीबद्ध था. भारत से भाग कर पाकिस्तान में छिपा  था

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ